चीन ने अमेरिका द्वारा जब्त किए गए ईरानी मालवाहक जहाज को लेकर तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

बीजिंग: चीन ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका की ओर से जब्त किए गए ईरानी मालवाहक जहाज को लेकर प्रतिक्रिया दी है। चीन ने इस जहाज से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया है। जहाज पर कथित तौर पर मिसाइल निर्माण के लिए रासायनिक सामग्री लदी हुई थी। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली की ओर से लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार, यह एक विदेशी ध्वज वाला मालवाहक जहाज है। चीन ऐसे किसी भी दावे का विरोध करता है।

चीन कर रहा है ईरान की मदद’

हेली ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया था कि अमेरिका की ओर से जब्त किया गया जहाज चीन से ईरान जा रहा था और उस पर मिसाइल निर्माण के लिए रासायनिक सामग्री लदी हुई थी। हेली ने कहा, ”इसने रुकने के लिए कई बार दिए गए आदेश को मानने से इनकार कर दिया। यह एक और सबूत है कि चीन ईरान के शासन को मजबूत करने में मदद कर रहा है। यह एक ऐसी सच्चाई है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।”

ईरान देगा जवाब

ईरान के बंदरगाहों की ओर जाने वाले जहाजों की नाकाबंदी लागू कर रहे अमेरिकी नौसैनिक जहाज ने मालवाहक जहाज पर उस वक्त गोलाबारी की, जब उसने कथित तौर पर रुकने के आदेश को अनसुना कर दिया। बाद में, अमेरिकी मरीन सैनिकों ने जहाज को अपने कब्जे में लिया। ईरानी सेना ने चेतावनी दी है कि वह कंटेनर जहाज के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई का जवाब देगी।

‘अमेरिका ने किया सीजफायर का उल्लंघन’

CNN ने ईरान की सेना के हवाले से कहा, ”अमेरिका ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए और समुद्री डकैती में लिप्त होकर ओमान सागर के जलक्षेत्र में एक ईरानी व्यापारिक जहाज पर हमला किया।” ईरानी सेना ने कहा कि अमेरिका ने जहाज के नौवहन उपकरण नष्ट कर दिए और उसपर सैनिक तैनात कर दिए, जो जहाज के खिलाफ आक्रामक गतिविधि थी।

चीन ने मदद से किया इनकार

बता दें कि, पिछले सप्ताह चीन ने ईरान की सेना को रक्षा और उपग्रह सहायता प्रदान करने से इनकार कर दिया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान को हथियार आपूर्ति करने पर चीन पर भारी शुल्क लगाने की धमकी दी थी। आरोपों का जवाब देते हुए चीन ने कहा है कि वह सैन्य उत्पादों के निर्यात पर हमेशा जिम्मेदाराना तरीके से कार्य करता है।

  • Related Posts

    दर्जी से एक्टर बना लड़का, स्टारडम में बेटी चार कदम निकली आगे, दे चुकी है 850 करोड़ी फिल्म, पहचाना?

    फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्होंने अपने करियर को पीछे छोड़कर बॉलीवुड का रुख किया है। कई ने बड़े पैकेज वाली नौकरी छोड़ दी तो किसी ने छोटे-मोटे…

    आ गई ‘आवारापन 2’ की रिलीज डेट, सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ से टकराएगी इमरान हाशमी की फिल्म! खूबसूरत हसीना संग जमेगी जोड़ी

    इमरान हाशमी पिछले कुछ समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसके साथ वह एक बार फिर अपने पुराने और रोमांटिक अंदाज में लौट रहे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *