आ गई ‘आवारापन 2’ की रिलीज डेट, सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ से टकराएगी इमरान हाशमी की फिल्म! खूबसूरत हसीना संग जमेगी जोड़ी

इमरान हाशमी पिछले कुछ समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसके साथ वह एक बार फिर अपने पुराने और रोमांटिक अंदाज में लौट रहे हैं। जब से फिल्म की घोषणा हुई है, इमरान हाशमी के फैंस में इसे लेकर उत्सुकता बनी हुई है और अब आखिरकार मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। यह फिल्म 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है, जिसमें इमरान हाशमी के साथ श्रिया सरन लीड रोल में नजर आई थीं और आशुतोष राणा, पूरब कोहली और मृणालिनी शर्मा जैसे कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा थे। वहीं इस फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी थे, लेकिन पहली फिल्म के विपरीत, ‘आवारापन 2’ का निर्देशन नितिन कक्कर करेंगे और इसकी कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है।

आवारापन 2 कब रिलीज हो रही है?

2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ की कहानी में सफेद कबूतरों की अहम भूमिका थी। इस बार भी, फिल्म निर्माताओं ने नई कहानी में पुरानी यादों को शामिल करने का पूरा ध्यान रखा है। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। मेकर्स ने फिल्म की जो पहली झलक साझा की है, उसमें सबसे पहले दिशा पटानी को हाथ से कबूतर को छोड़ते हुए दिखाया गया है। इसके बाद इमरान हाशमी के हाथ में लॉकेट पकड़े हुए एक क्लोज-अप तस्वीर और एक कबूतर का टैटू भी दिखाया गया है। इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है, जिसके अनुसार यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

19 साल बाद आ रहा है सीक्वल

मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘इस स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर खुद को फ्री रखें और 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में ‘आवारपन 2′ देखने के लिए हमारे साथ जुड़ें।’ फिल्म के बारे में बात करते हुए, निर्माता विशेष भट्ट ने कहा, “आवारपन सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह सिनेमा के लिए बनाया गया एक विशाल भावनात्मक अनुभव है। हमने शानदार सीन के साथ प्रोडक्शन को बड़े पैमाने पर तैयार किया है, फिर भी इस प्रोजेक्ट की आत्मा परतदार कहानियों और दमदार म्यूजिक में समाया है। इमरान ने सेट पर आते ही शिवम के दर्द को एक बार फिर बखूबी निभाया है। दिशा पाटनी को शामिल करना एक बड़ा बदलाव साबित हुआ है, जिससे हमारी कहानी को बताने के लिए नए रचनात्मक रास्ते खुल गए हैं।”

आवारापन 2 का सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 से टकराव

‘आवारापन 2’ का निर्माण कार्य मुंबई में अपने अंतिम चरण में है। फिल्म 14 अगस्त, 2026 को वैश्विक स्तर पर रिलीज होने वाली है। यह सीक्वल दिशा पटानी का विशेष फिल्म्स के साथ पहला सहयोग भी है। लेकिन, पहले ही इस फिल्म के सामने एक बड़ी चुनौती है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘लाहौर 1947’ से टकराने वाली है। आमिर खान द्वारा समर्थित यह फिल्म कथित तौर पर 13 अगस्त, 2026 को रिलीज होने वाली है। हालांकि, निर्माताओं ने अब तक फिल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन, अगर दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराती हैं तो इसका एक-दूसरे के बिजनेस पर भी काफी असर देखने को मिलेगा।

  • Related Posts

    दर्जी से एक्टर बना लड़का, स्टारडम में बेटी चार कदम निकली आगे, दे चुकी है 850 करोड़ी फिल्म, पहचाना?

    फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्होंने अपने करियर को पीछे छोड़कर बॉलीवुड का रुख किया है। कई ने बड़े पैकेज वाली नौकरी छोड़ दी तो किसी ने छोटे-मोटे…

    चीन ने अमेरिका द्वारा जब्त किए गए ईरानी मालवाहक जहाज को लेकर तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

    बीजिंग: चीन ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका की ओर से जब्त किए गए ईरानी मालवाहक जहाज को लेकर प्रतिक्रिया दी है। चीन ने इस जहाज से किसी भी तरह का संबंध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *