मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी के खिलाफ दिया विवादित बयान तो BJP पहुंची चुनाव आयोग, दर्ज कराई शिकायत

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस बारे में एक्स पर पोस्ट करके जानकारी दी है। उन्होंने बताया, “हमने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ उनके उस चौंकाने वाले और शर्मनाक बयान के लिए कड़ी शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “आतंकवादी” कहा है। यह सिर्फ अपमानजनक ही नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर एक खतरनाक हमला है। यह आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। तत्काल कार्रवाई अनिवार्य है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या विवादित बयान दिया था?

चेन्नई में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था, “ये लोग (AIADMK) मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? वो एक आतंकवादी हैं। वो समानता में विश्वास नहीं करते। उनकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं करती। और इन लोगों का उनके साथ जुड़ना, इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं।”

खरगे के इस बयान के बाद बीजेपी ने काफी नाराजगी जताई थी। खरगे के बयान पर तमिलनाडु चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था, “मुझे शर्म आती है कि कांग्रेस और डीएमके इतनी नीच हरकत पर उतर आए हैं कि वे भारत की जनता द्वारा लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहकर उनका अपमान कर रहे हैं। राहुल गांधी और एमके स्टालिन को प्रधानमंत्री और उन्हें वोट देकर सत्ता में लाने वाली भारत की जनता के इस घोर अपमान के लिए माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस और डीएमके ने इस बयान से 140 करोड़ भारतीयों को, जिनमें हमारे 8 करोड़ तमिल भाई-बहन भी शामिल हैं, अपमानित किया है।”

खरगे ने दी सफाई

खरगे के बयान के बाद जब विवाद बढ़ गया को खरगे ने अपनी सफाई भी दी और कहा, “क्योंकि भाजपा सरकार राजनीतिक दलों और खासकर उम्मीदवारों को डरा रही है। वे सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग जैसी संस्थाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं और उनका दुरुपयोग कर रहे हैं। वे लोगों में डर पैदा कर रहे हैं ताकि उन्हें लगे कि सरकार विपक्षी दलों को भी निशाना बनाने के लिए काफी शक्तिशाली है। इसी संदर्भ में मैंने यह बात कही थी। मैंने कभी नहीं कहा कि वह (PM मोदी) आतंकवादी हैं। मैंने कहा था कि वह और उनकी सरकार इन संस्थाओं का इस्तेमाल करके लोगों को डरा रहे हैं। मेरा यही मतलब था।

  • Related Posts

    दर्जी से एक्टर बना लड़का, स्टारडम में बेटी चार कदम निकली आगे, दे चुकी है 850 करोड़ी फिल्म, पहचाना?

    फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्होंने अपने करियर को पीछे छोड़कर बॉलीवुड का रुख किया है। कई ने बड़े पैकेज वाली नौकरी छोड़ दी तो किसी ने छोटे-मोटे…

    आ गई ‘आवारापन 2’ की रिलीज डेट, सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ से टकराएगी इमरान हाशमी की फिल्म! खूबसूरत हसीना संग जमेगी जोड़ी

    इमरान हाशमी पिछले कुछ समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसके साथ वह एक बार फिर अपने पुराने और रोमांटिक अंदाज में लौट रहे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *